क्या सूखा नारियल खाना सेहत के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 15:50

सूखा नारियल का सेवन करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। साथ ही कई और बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि सूखा नारियल में प्रोटीन, विटामिन्स, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, सेलिनियम, कॉपर, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं। साथ ही सूखा नारियल में एंटीआक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है।

सूखा नारियल खाने के फायदे-

आयरन की कमी होती है दूर

सूखे नारियल का सेवन करने से एनीमिया (Anemia) की शिकायत दूर होती है। क्योंकि सूखे नारियल में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर आप सूखे नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

सूखे नारियल का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता बढ़ती है। क्योंकि सूखे नारियल में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप सूखे नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन से काफी हद तक बच सकते हैं।

कैंसर का खतरा होता है कम

सूखे नारियल का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। क्योंकि सूखे नारियल में कई पोषक तत्व मौजूद होता है। इसलिए अगर आप इसका सेवन करते हैं, तो इससे ब्रेस्ट कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के सेल्स को बनने से रोका जा सकता है।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

सूखे नारियल का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सूखे नारियल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसलिए अगर आप सूखे नारियल का सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सूखे नारियल का सेवन हार्ट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। अगर कोई रोजाना सूखे नारियल का सेवन करता है, तो इससे हार्ट (Heart) हेल्दी रहता है। साथ ही सूखे नारियल शरीर में कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के लेवल को बेहतर रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स पाए जाते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info